फोड़े-फुंसी के 26 घरेलु उपचार – 26 Homemade Remedies for Pimple

फोड़े-फुंसी के 26 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. आलू

कच्चे आलू का रस फुंसियों पर लगाएं तथा सुबह के समय निहार मुंह चार चम्मच रस पिएं|


2. गाजर और तेल

गाजर को पीसकर तवे पर जरा-सा तेल डालकर गरम करें| फिर इस पुल्टिस को फोड़े-फुंसियों पर बांध दें|


3. इमली और पानी

फोड़े-फुन्सी में इमली का रस पीने से काफी लाभ होता है| 25-30 ग्राम इमली का गूदा पानी में भिगो दें| जब गूदा फुल जाए तो उसे पानी में मथकर इस शरबत को छानकर पी जाएं|


4. कालीमिर्च और पानी

यदि फुंसी निकली हो तो कालीमिर्च को पानी में घिसकर लगाएं| इससे फुन्सी बैठ जाती है|


5. अनन्नास

अनन्नास का रस फुंसियों पर रुई के फाहे से लगाएं|


6. हल्दी और तेल

हल्दी को पीसकर तवे पर जरा-सा तेल डालकर गरम करें| फिर उसे फाहे पर रखकर फुड़िया पर बांध दे|


7. अमरूद

अमरूद की तीन-चार पत्तियों को पानी में उबालकर पीस लें| फिर इस लेप को फोड़े पर लगाएं| फोड़ा जल्दी फूट जाएगा|


8. नीम

नीम की छाल का लेप फुंसियों पर लगाने से काफी लाभ होता है|


9. हल्दी, अड़ूसा और लौंग

हल्दी, अड़ूसा और लौंग पीसकर पानी में मिलाएं| फिर उसे फोड़े-फुंसी पर चुपड़ दें|


10. खरबूजा

खरबूजे के बीजों को छिलके सहित पीसकर फोड़े-फुंसियों पर दिन में तीन-चार बार लगाएं|


11. करेला

करेले का रस लगाने से फोड़े-फुंसियों से काफी लाभ होता है|


12. सरसों और तारपीन

सरसों के तेल में थोड़ा-सा तारपीन का तेल मिलाकर फुंसियों पर लगाएं| लाभ होगा|


13. मसूर

मसूर की दाल पीसकर उसकी पुल्टिस बना लें| फिर इसे फोड़े-फुंसियों पर लगाएं|


14. मुलतानी मिट्टी और पिंडोर

मुलतानी मिट्टी या पिंडोर को पानी में भिगोकर फोड़े-फुंसियों पर लगाएं| दो-तीन दिन तक नियमित रूप से लगाने पर फोड़ा बैठ जाएगा|


15. पानी और मेहंदी

दो कप पानी में थोड़े से मेहंदी के पत्ते डालकर उबालें| इसके बाद उस पानी को छानकर रुई के फाहे से फोड़ा-फुंसी धोएं| दो दिन में ही काफी लाभ हो जाएगा|


16. चंदन, मिलतानी मिट्टी और नीबू

यदि गरमी के कारण फुंसियां उभर आई हों तो एक चम्मच पिसा हुआ चंदन, एक चम्मच पिसी हुई मिलतानी मिट्टी, एक चम्मच चोकर तथा चार-पांच बूंदें नीबू की डालकर लेप बना लें| यह लेप फुंसियों पर लगाएं|


17. कद्दू

कद्दू की बेल के पत्तों का रस निकाल कर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से वे जल्दी सूख जाती हैं|


18. केला और गोमूत्र

यदि फोड़ा पक गया हो और फूटता न हो तो केले की जड़ की एक गांठ धोकर पीस लें| फिर उसमें थोड़ा गोमूत्र मिलाकर फोड़े पर लगाकर पट्टी बांध दें|


19. गूदा

शरीफे का गूदा फोड़े-फुंसियों के लिए अच्छी दवा है|


20. बकायन

बकायन की पत्तियों को पीसकर फोड़े-फुंसी पर लगाएं|


21. नारियल और कपूर

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है|


22. दूब

फुंसियों पर दूब पीसकर चटनी की तरह लगाएं|


23. नीम

नीम के पत्तों को पानी में पीसकर फोड़े पर लगाएं|


24. तुलसी

तुलसी के हरे पत्तों को पीसकर फुंसियों पर लगाने से वे बैठ जाती हैं|


25. नीबू और अजवायन

नीबू के रस में पिसी हुई अजवायन का लेप लगाइए|


26. ग्वारपाठा और हल्दी

ग्वारपाठे का गूदा गरम करके जरा-सी पिसी हुई हल्दी मिलाकर लगाएं|


फोड़े-फुंसी में क्या खाएं क्या नहीं

लाल मिर्च, तेल, खटाई, इमली, चाय, कॉफी, शराब, नमक आदि का प्रयोग बंद कर दीजिए| शेष जो भोजन आप नित्य करते हैं, उसे ही खाएं| नीम के पानी से नित्य स्नान करें|

फोड़े-फुंसी का कारण

बालों की जड़ों में एक सूक्ष्म कीटाणु का संक्रमण होने से फोड़े-फुंसियां निकल आती हैं| इसके अलावा खून की खराबी, आम का अधिक प्रयोग करने, कच्ची अमिया खाने, आम की चेंपी लगने, मच्छर के काटने आदि के कारण भी फुंसियां निकल आती हैं| कई बार-पैरों या जांघों में एक बाल के साथ दूसरा बाल निकलने की कोशिश करता है| तब बलतोड़ (फोड़ा) बन जाता है| त्वचा के नीचे वाली परत में सूजन या दर्द के बाद पीव भर जाती है, वही फुड़िया या फुन्सी होती है| अधिक मिर्च-मसाले खाने, तेल तथा डालडा घी के अधिक सेवन के कारण भी फुंसियां निकल आती हैं| बरसात के गंदे पानी के शरीर से देर तक लगने की वजह से भी कभी-कभी फुंसियां उत्पन्न हो जाती हैं|

फोड़े-फुंसी की पहचान

फोड़े-फुन्सी में पहले दर्द होता है| इसके बाद जब वे पक जाती हैं तो उनमें कील और पीव पड़ जाती है| कुछ फोड़े-फुन्सी नुकीले बन जाते हैं – तब वे फूट जाते हैं| उनमें चसक तथा लपकन पड़ती है| कुछ फुंसियां बिना पके ही बैठ जाती हैं| लेकिन इनके भीतर पानी तथा पीव भरी रहती है| इसलिए कुछ दिनों बाद वे पुन: पककर फटती हैं| इनमें दर्द तथा जलन होती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Read More Article –

अम्लपित्त (एसिडिट) के 22 घरेलु उपचार – 22 Homemade Remedies for Pyrosis (Sidit)

Like Our Facebook Page – Bhakti Sadhana

भक्ती साधना एक अध्यात्मिक वेबसाइट है | यह वेबसाइट ईश्वरीय भक्ति में ओतप्रोत रहने वाले उन सभी मनुष्यो के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा है| यहाँ पधारने के लिए आप सभी महानुभावो को कोटि कोटि प्रणाम|  Homemade Remedies for Pimple Homemade Remedies for Pimple Homemade Remedies for Pimple Homemade Remedies for Pimple Homemade Remedies for Pimple Homemade Remedies for Pimple

About the author

admin

Add Comment

Leave a Comment

error: Content is protected !!