विराट रामायण मंदिर – Viraat Ramayan Mandir

दुनिया कई सारे देश है और उस देश के धर्मं के अनुसार वहापर प्रार्थना करने के लिए विशेष प्रकार के मंदिर, मस्जिद बनवाये जाते है। लेकिन कुछ ऐसे भी देश होते है जहापर मंदिर तो बनवाये जाते है लेकिन वो अपनी विशेषता के कारण पूरी दुनिया में मशहूर बन जाते है।

बिलकुल उसी बात पर आधारित हमारे देश में भी एक ऐसा मंदिर बनाया जा रहा है जो दुनिया में सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस मंदिर के बनाने के बाद दुनिया में जितने भी मंदिर होंगे वो सभी मंदिर हमारे देश के मंदिर से कम ही आके जायेंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर विराट रामायण मंदिर – Viraat Ramayan Mandir

बिहार के केसरिया में इस विराट रामायण मंदिर को बनवाया जा रहा है। जब इसका काम पूरा हो जायेगा तो यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कहलायेगा।

12 वी शताब्दी में बनवाया गया 215 फीट का कम्बोडिया का अंगकोर वत मंदिर से भी दुगुनी उचाई का यह मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर में एक साथ 20,000 लोगोके बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इस मंदिर के निर्माण का काम जून 2015 से शुरू हुआ।

इस तरह का मंदिर बनवाने की प्रेरणा कम्बोडिया के अंगकोर वत मंदिर, मीनाक्षी मंदिर और रामेश्वर मंदिर से मिली है। इस मंदिर में कुल 18 देवी देवता के अलग मंदिर बनवाये जायेंगे और साथ में विशेष रूप से भगवान श्री राम और देवी सीता के मंदिर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

इस मंदिर को बनवाने की सारी योजना का मुख्य काम आचार्य किशोर कुनाल को दिया गया है। इस मंदिर की जो जगह है वो केसरिया के जानकी नगर में स्थित है और यह जगह बिलकुल उत्तरी बिहार में आती है।

इस मंदिर को बहुआरा कथावालिया गाव में फैले 200 एकर में बनाया जा रहा है और यह गाव बिलकुल पूर्व चंपारण जिले के केसरिया चकिया रास्ते पर लगता है। इसकी लम्बाई 2800 फीट होगी और चौड़ाई 1400 फीट और उचाई 405 फीट होगी।

जिस तरह के मंदिर दक्षिण पूर्वी एशिया में बनाये जाते उसी तरह से इस मंदिर को भी मंजिल की जगह पर लेयर्स में बनाया जायेगा जिसके चलते किसी को 1 किमी से ज्यादा चलने की जरुरत नहीं होगी और कोई भी मंदिर के चारो कोनो में बनाये गए शिखरों को आसानी से देख सकेंगे और साथ ही रामायण के समय के कुछ घटे चमत्कार के भी दर्शन किसी इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स के सहारे देखने को मिलेंगे।

और सबसे आखिरी लेयर में जो 66 फीट की उचाई पर मंदिर बनवाया जायेगा उसमे श्री राम का मंदिर सबसे अहम मंदिर होगा और उस मंदिर में राम, सीता, लव, कुश और वाल्मीकि के भी दर्शन करने को मिलेंगे।

यहाँ पर भगवान शिव का भी बड़ा मंदिर बनवाया जायेगा जिसमे दुनिया का सबसे बड़ा शिव लिंग स्थापित किया जायेगा और इस शिव लिंग को भी इस तरह स्थापित किया जायेगा की किसी भी भक्त को भगवान कोप जल या दूध चढाते वक्त कोई तकलीफ का सामना ना करना पड़े।

13 नवम्बर 2013 को देश के सबसे बड़े मंदिर का उद्घाटन बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार के हातो किया गया था।

तो इस तरह का प्रभु श्री राम का दुनिया में पहला मंदिर बनने जा रहा है जो सबसे बड़ा भी होगा सब मंदिरों में सबसे उचा मंदिर भी साबित होगा। अब तक दुनिया में केवल कम्बोडिया का मंदिर ही पूरी दुनिया सबसे बड़ा मंदिर माना जाता। इस मंदिर का नाम अंगकोर वत मंदिर है।

लेकिन जब विराट रामायण मंदिर बनेगा तो इस मंदिर का नाम बाद में लिया जायेगा। साथ ही जो विराट रामायण मंदिर बन रहा है उसकी उचाई अंगकोर वत मंदिर की उचाई उचाई से दुगुनी होगी। इस मंदिर को देखने के लिए हमे पूरी तरह से आकाश में ही देखना होगा।

About the author

admin

Leave a Comment

error: Content is protected !!